अंग्रेजी बहुवचन कैसे बनाएं: नियमित बहुवचन HOW TO MAKE ENGLISH PLURALS: REGULAR PLURALS
ENGLISH NOUNS : NUMBERS अंग्रेजी संज्ञाएं: संख्याएं जिस noun word से किसी एक व्यक्ति या वस्तु का बोध होता है , उसे Singular number ( एकवचन संख्या ) में माना जाता है , उदा , a boy, a book, a pen, a house, a ca t, आदि। जिस संज्ञा से एक से अधिक व्यक्ति या वस्तु का बोध होता है , उसे Plural number ( बहुवचन संख्या ) कहते हैं , उदा , boys, books, pens, houses, cats, आदि। अंग्रेजी भाषा में , अधिकांश अन्य भाषाओं की तरह , बहुवचन में nouns विभक्त (inflected) होती हैं। यदि nouns गणनीय प्रकार (countable nouns) की हैं , तो आम तौर पर उनके singular और plural के लिए अलग-अलग रूप होते हैं। इस खंड में , जिस तरह से plural nouns संबंधित singular रूपों से बनती हैं , उसकी चर्चा की गई है। हम अंग्रेजी में singular और plural के उपयोग से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे। Plural nouns कैसे बनाते हैं Regular Plurals : Regular plurals ( नियमित बहुवचन ) वे हैं जो कुछ नियमों का पालन करके बनते हैं। ...